फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drink plenty of water and consume cooling foods during the summer: SMO

गर्मी में खूब पिएं पानी व ठंडी तासीर पदार्थों का करें सेवन : एसएमओ

Thu, 21 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drink plenty of water and consume cooling foods during the summer: SMO
महेंद्रगढ़। तेज गर्मी और बढ़ते पारे से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। इसमें 50 फीसदी से अधिक मरीज उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों में पेट संबंधी बीमारियां फैल रही हैं। दूषित पानी, बाहर का खाना और तेज धूप में लंबे समय तक रहने से संक्रमण और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को चक्कर आना, कमजोरी, बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अधिक से अधिक पानी पीने, ताजा भोजन करने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने को कहा है। साथ ही लोगों से लगातार उल्टी, दस्त, तेज बुखार या शरीर में अत्यधिक कमजोरी महसूस होने तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed