{"_id":"66427b1d5b92dbcbfd0e8b66","slug":"dreams-got-flight-districts-increased-prestige-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109469-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सपनों को मिली उड़ान, जिले का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सपनों को मिली उड़ान, जिले का बढ़ाया मान
Tue, 14 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- सीबीएसई की ओर से जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में उर्तीण विद्यार्थी स्टाफ के सा
महेंद्रगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने सराहनीय सफलता प्राप्त की है। सोमवार को विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। वहीं अध्यापकों ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को सराहनीय परीक्षा परिणाम पर बधाई दी।
गांव झूक की छात्रा दिव्या ने 97.2 अंक प्राप्त कर अपने गांव नाम रोशन किया है। यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा इस छात्रा ने पांच घंटे की पढ़ाई यह सफलता पाई है। छात्रा के पिता सुरेंद्र कुमार साधारण किसान है व माता किरण देवी गृहणी है। दिव्या ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर सेवा करना है। पढ़ाई दौरान कभी भी मोबाइल का प्रयोग नहीं किया। दिव्या का कहना है कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।
अंकिता आईआईटी करके बनना चाहती है इंजीनियर
गांव हंसावास निवासी छात्रा अंकिता ने 96.8 प्रतिशत अंकों से सफलता हासिल की है। नालंदा स्कूल डालनवास की छात्रा ने 7 घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। इनके पिता विजय सिंह किसान है व माता सुनिता गृहणी है। अंकिता का कहना है कि वह आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहती है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के चेयरमैन विक्रम सिंह लांबा तथा अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
न्यायिक सेवा में कार्य करना चाहती है तिक्षा
गांव सतनाली निवासी छात्रा तिक्षा ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर सफलता प्राप्त की है। पीआरएस स्कूल सतनाली की छात्रा तिक्षा का कहना है कि उनके पिता मुकेश कुमार एक व्यापारी है। उनकी माता निर्मला देवी गृहणी है। उनका सपना न्यायिक सेवा के क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करे। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को जाता है। वह अपने सपने को पूरा करने के लिए सफलता की पहली सीढ़ी पार कर चुकी है।
छात्र मोहित वाणिज्य संकाय में 96.4 अंकों से पाई सफलता
महेंद्रगढ़ के मोहल्ला मसानी निवासी छात्र मोहित ने 96.4 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। हैप्पी एवरग्रीन स्कूल के छात्र मोहित से बात की गई तो उसने बताया कि वह एमबीए करना चाहता है। उसका बचपन से एमबीए करने का सपना है। उन्होंने प्रतिदिन स्कूल से आने के बाद 5 घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। छात्र मोहित के पिता रोहताश यादव दुकानदार है। उनकी माता मंजू देवी निजी स्कूल में अध्यापिका हैं जिनका मार्गदर्शन भी मिला है।
आईएएस बनना चाहती है सतनाली की रिषिता
गांव सतनाली की छात्रा रिषिता ने 96.2 अंक प्राप्त किए हैं। श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा ने 8 घंटे की पढ़ाई के उपरांत इस सफलता को अर्जित किया है। छात्रा के पिता कमल सिंह किसान है व माता मंजू देवी गृहणी है। रिषिता का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करे। पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखी है। अपने सपने को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करेगी।
आईएएस बनना चाहती है गांव बुचौली की मानसी
गांव बुचौली की छात्रा मानसी ने 96.2 अंक प्राप्त कर अपने गांव को गौरवान्वित किया है। श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा मानसी ने 2-3 घंटे की पढ़ाई के उपरांत इस सफलता को हासिल की है। छात्रा के पिता संदीप शर्मा किसान है व माता मंजू देवी गृहणी है। मानसी का सपना आईएएस बनने का है। वह आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। वह पढ़ाई से संबंधित सोशल मीडिया से मदद लेती थी। उसने इस सफलता का श्रेय स्कूल के एमडी कर्मवीर राव व अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है।