फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Yadvendra was welcomed on reaching his native village

पैतृक गांव पहुंचने पर डॉ. यादवेंद्र का किया फूलमालाओं से स्वागत

Sun, 13 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dr. Yadvendra was welcomed on reaching his native village
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन होने पर डॉ. यादवेंद्र सिंह का पैतृक गांव बिहाली पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर कर स्वागत किया। गांव के प्राचीन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सरपंच बीना देवी के पति सीताराम यादव ने की। डॉ. यादवेंद्र सिंह यादव पुत्र श्यामलाल यादव ने सबसे पहले बाबा सेवा दास मंदिर में मत्था टेक मंदिर महंत मंगल दास से आशीर्वाद दिया। प्राचार्य तेजसिंह ने कहा कि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। डॉ. यादवेंद्र सिंह ने मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है इससे गांव का ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। युवा पीढ़ी को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दें कि डॉ. यादवेंद्र के पिता श्याम लाल यादव एक किसान है। उनकी 4 बेटियां है जोकि अलग-अलग महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। वहीं सबसे छोटा बेटा डॉ. यादवेंद्र है जिनका हाल ही में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन हुआ है। डॉ. यादवेंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदर्श हाई स्कूल अटेली से पास की। उसके बाद 10 जमा 2 की परीक्षा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर नारनौल से पास की। राजकीय कॉलेज अटेली से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की और वहीं रहकर उन्होंने अपने जीजा एवं ला फैकल्टी के डीन एवं चेयरमैन डॉ. सुनील यादव के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलएम तथा पीएचडी की डिग्री हासिल की। यादवेंद्र सिंह ने नेट एंड जेआएफ दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण की। जिसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधीन डायरेक्टरेट ऑफ प्रोसीक्वेश्चन गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी में बतौर प्रॉसिक्यूटर के पद पर चयनित हुआ। इसी दौरान एडिशनल डिस्ट्रिक एंड सेशन जज दिल्ली हाईकोर्ट में उनका चयन हो गया। इस अवसर पर अमर सिंह नंबरदार, सुमेर सिंह, कर्मबीर यादव, पहलाद सिंह, रमेश कुमार, अजीत सिंह, मनोज कुमार, कृष्ण शर्मा, पूर्व सरपंच रोहतास, भूपेंद्र कुमार, एडवोकेट सुनील कुमार आदि ग्रामीणों ने यादवेंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed