{"_id":"681cfa533ad3d54b1e038689","slug":"dr-renu-tops-in-speech-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116972-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाषण में डॉ. रेणु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाषण में डॉ. रेणु अव्वल
Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- हकेवि में महिलाओं पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता में शिक्षक एवं प्रतिभागी कुलपति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी के विद्यार्थी की ओर से महिलाओं के योगदान पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में डॉ. रेणु प्रथम, तुलसीबाई द्वितीय, मीनू यादव तृतीय, रेखा चतुर्थ व कमलेश देवी पांचवें स्थान पर रहीं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि समाज को आकार देने में महिलाओं की भूमिका सदैव ही महत्वपूर्ण रही है। डॉ. कल्पना चौहान ने कहा कि महिलाएं भारतीय समाज की रीढ़ हैं, जो ताकत और अनुग्रह के साथ विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन करती हैं।
उन्होंने कहा कि शीस्पीक्स के माध्यम से हमने एक ऐसा मंच तैयार किया है, जहां लचीलेपन और दृढ़ता की इन कहानियों को साझा और मनाया जाता है। डॉ. पिंकी अरोड़ा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की।