फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Nutan and Dr. Deepak honored

डॉ. नूतन और डॉ. दीपक सम्मानित

Sun, 31 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Nutan and Dr. Deepak honored
सम्मानित करते डॉ. मनमुक्त मानव । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हुडा सेक्टर स्थित मनुमुक्त भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राजनयिक तथा भारतीय सांस्कृतिक परिषद रंगून (म्यांमार) की नवनियुक्त निदेशक डॉ. नूतन पांडेय और पूर्व राजनयिक तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. नूतन पांडेय ने कहा कि आज जबकि पूरा विश्व भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत ही विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जो सांस्कृतिक संबंधों द्वारा पूर्व विश्व को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अनूठी है तथा मानव मात्र का कल्याण ही उसका एकमात्र उद्देश्य है। पूर्व राजनयिक तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषा की चर्चा करते हुए कहा कि भारतवंशी और प्रवासी भारतीयों का हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में योगदान अत्यंत सराहनीय है, लेकिन उसका समुचित मूल्यांकन होना अभी शेष है।
विज्ञापन

अध्यक्षीय वक्तव्य में सिंघानिया विश्वविद्यालय पचेरी बड़ी राजस्थान के कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव ने दोनों विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके योगदान से प्रवासी साहित्य को विशिष्ट पहचान मिली है। अंत में ट्रस्टी डॉ. कांता भारती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्रह्मप्रकाश, प्रो. हितेश कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, राजकुमार यादव और मुंशीराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed