फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Hoshiar Singh honored

डॉ. होशियार सिंह को किया सम्मानित

Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dr. Hoshiar Singh honored
कनीना। कनीना निवासी डॉ. होशियार सिंह को शनिवार के दिन दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय अमेरिका द्वारा डीलीट की उपाधि देने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य कृष्ण कुमार थे। मुख्य वक्ता सतन कुमार रहे। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि डॉ. होशियार सिंह को मिली यह उपाधि विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। सतन कुमार ने कहा कि डॉ. होशियार सिंह ने पहले भी अनेक उपलब्धियां हासिल की है उनमें अपनी एक उपलब्धि और जोड़ते हुए डीलिट की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. सिंह ने 36 पुस्तकों की रचना की है जहां हरियाणा के महामहिम राज्यपाल से, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से, महेंद्रगढ़ के न्यायाधीश से स्वर्ण पदक प्राप्त है। उन्होंने विश्वविद्यालय में गांधीयन स्टडीज में भी टॉप पर रहकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। सैकड़ों पुरस्कार और लेखन से संबंधित 500 से अधिक प्रमाण पत्र लिए हैं। उनके तीन शोध भी प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन

महिपाल सिंह ईएसएचएम ने बताया कि डॉ. सिंह की पत्नी आशा यादव ने भी जहां लेखन कार्य में अहम भूमिका निभाई है और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हरियाणा साहित्य अकादमी से भी सम्मानित है एवं अवार्ड प्राप्त है। इस अवसर पर समस्त स्टाफने डॉ. होशियार सिंह को समृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर हंसराज, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, सूबे सिंह, राजवीर सिंह, महिपाल कनीना, महिपाल सिंह करीरा, अनीता, अनिल कुमार, हेमंत शर्मा, मैना देवी, कविता, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed