{"_id":"6314eeba0412865d510b7df7","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-was-in-favor-of-egalitarian-society-bhupendra-yadav-narnol-news-rtk657083896","type":"story","status":"publish","title_hn":"समतामूलक समाज के पक्षधर थे डॉ. भीमराव आंबेडकर : भूपेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समतामूलक समाज के पक्षधर थे डॉ. भीमराव आंबेडकर : भूपेंद्र यादव
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सम्मान करते समाज के लोग। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर समतामूलक समाज के सबसे बड़े पक्षधर थे। भाजपा सरकार सच्चे अर्थों में डॉ. आंबेडकर के विचारों को लेकर चल रही है। ये बातें केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को शहर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं।
नागरिकों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी जिसका अनावरण केंद्रीय मंत्री ने अनावरण किया। इस दौरान श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी बाबा साहब के साथ न्याय नहीं किया। कई दशक बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। गैर कांग्रेसी सरकार ने उन्हें भारतरत्न की उपाधि दी थी। देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया था। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी। अमृत काल में अष्टधातु की इस मूर्ति की स्थापना होना हम सब के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज इस क्षेत्र के लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हुई है। बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण से न सिर्फ इस स्थान को नई पहचान मिली है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी एक संदेश भीमराव आंबेडकर की जीवनी से संबंधित दिया गया है। उन्होंने किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी अपने आदर्श के साथ पहचान बनाई थी। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को हम समाज सुधारक के रूप में भी याद करते हैं।
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और उनकी आदर्शवादी सोच का ही परिणाम है कि हमें अनेक अधिकार मिले हुए हैं। आंबेडकर पहले इंसान थे जिन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी विदेश जाकर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भी बाबा साहब की प्रतिमा लगवा उनके आदर्शों से प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया। हरियाणा अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ नारनौल की ओर से बुके व शॉल देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। जयनारायण ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, अजीत सिंह कलवाड़ी, विद्यानंद लांबा, जिला महामंत्री दयाराम, महामंत्री लख्मी चंद, विजय सांगवान, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा, कर्मवीर खींची, कैलाश जांखड़, भानीशाह, राजेंद्र जांगड़ा, ललित, सुरेंद्र व जय नारायण रहे।