फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Door-to-door garbage collection work stopped from New Year

Mahendragarh-Narnaul News: नए साल से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम ठप

Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection work stopped from New Year
फोटो नंबर-15नागरिक अस्पताल से महिला कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी। संवाद
नारनौल। नववर्ष आगमन के साथ ही शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी ने काम ठप कर दिया है। शहर में दो दिन से घर-घर कूड़ा लेने के लिए जाने वाली गाड़ियों के नहीं पहुंचने से शहर के मोहल्लों व बाजारों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। लगातार दो दिनों से काम बंद होने के चलते कई स्थानों पर तो सड़क पर दूर-दूर तक गंदगी फैल गई है।
विज्ञापन

सड़क पर फैली इस गंदगी के कारण जहां वातावरण दूषित हो रहा, वहीं लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर परिषद ने जिस कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका दे रखा था, वह समाप्त हो गया है। जिसके कारण कंपनी ने अपना काम बंद कर दिया। कंपनी के ठेकेदार महेंद्र सिहार ने बताया कि एक तो उनकी समय अवधि पूरी हो गई है, वहीं नगर परिषद में अब तक किए गए कार्य का करीब एक करोड़ रुपये बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे समय अवधि पूरी होने के बाद भी कुछ समय काम और कर सकते थे, लेकिन बगैर रुपये मिले आगे काम करना मुश्किल है। ठेकेदार ने बताया कि पिछली पेमेंट होने के बाद अगर नगर परिषद उनकी समय अवधि बढ़ाती है तो वे आगे अपना काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

कूड़ा उठान के लिए नप में वाहनों की कमी
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के काम बंद कर देने के बाद नगर परिषद के पास इतने वाहन नहीं है, जिससे पूरे 31 वार्डों से कूड़ा उठान किया जा सके। नगर परिषद के पास इतने बड़े शहर में कूड़ा उठान करने के लिए केवल आठ टेंपो, तीन ट्रैक्टर व एक लोडर है। इन वाहनों से नगर परिषद सभी स्थानों से समय पर कूड़ा उठान नहीं कर सकती। इसी कारण शहर में अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।

वर्जन-
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनी के ठेकेदार से बातचीत हुई है। उसे कार्य जारी रखने के लिए कह दिया गया है। कंपनी की पेमेंट करवाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। शहर से जल्द ही कूड़ा उठान का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article