फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Donating blood does not cause weakness in the body: Om Prakash

रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती : ओम प्रकाश

Mon, 25 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Donating blood does not cause weakness in the body: Om Prakash
फोटो नंबर-14रक्तदाताओं को बैज लगाते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने सिख संगत के सहयोग से गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस पर पुल बाजार स्थित अरोड़ा पंजाबी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिला ब्लड बैंक एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. लाल चंद जोशी ने की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव ने कहा की रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान कर हम चार जिंदगियां बचा सकते हैं। गुरुओं की याद में रक्तदान से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. लालचंद जोशी ने कहा कि प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट भी शिविर के माध्यम से जीवन बचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया की नगर में गुरु तेग बहादुर की स्मृति में प्रथम बार आयोजित शिविर में लगभग 30 लोगों ने रक्तदान किया। सर्वप्रथम दीपक शर्मा बसीरपुर ने रक्त देकर शिविर का शुभारम्भ किया। हरिकिशन गौड़ ने भी 35वीं एवं अध्यक्ष संजय शर्मा ने 32 वीं बार रक्तदान किया। स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे महेंद्रगढ़ के गांव रिवासा के संजय कुमार ने भी रक्तदान किया। शिविर में एकमात्र महिला रक्तदाता के रूप में ज्योति सैनी ने भी रक्तदान किया। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है भविष्य में यदि आवश्यक हुआ तो हम और भी बड़े और भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed