फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do not lose your capital out of greed for profits; beware of investment-related fraud.

Mahendragarh-Narnaul News: मुनाफे के लालच में न गवाएं अपनी पूंजी, निवेश के नाम धोखाधड़ी से बचें

Sun, 12 Apr 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Do not lose your capital out of greed for profits; beware of investment-related fraud.
फोटो 15पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक की ओर से आमजन को जागरूक करते हुए एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। साइबर अपराधी लोगों को निवेश के नाम पर झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। साइबर ठग फर्जी निवेश एप, वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन

उन्हें एसआईपी में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच देते हैं। कई बार नकली कंपनी या एजेंट बनकर लोगों को भरोसे में लिया जाता है और शुरुआती छोटे रिटर्न दिखाकर बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जैसे ही व्यक्ति अधिक पैसा निवेश करता है, ठग उसका पैसा निकाल लेते हैं और एप-वेबसाइट बंद कर देते हैं या संपर्क तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निवेश हमेशा प्रमाणित और अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से ही करना चाहिए। केवल सेबी से पंजीकृत कंपनियों-एजेंट्स के माध्यम से ही निवेश करें। अनजान एप, लिंक या वेबसाइट के जरिए एसआईपी में निवेश न करें। सोशल मीडिया या व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप के जरिए दिए गए निवेश ऑफर पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक मुनाफे का वादा करना, बार-बार अधिक पैसे निवेश करने का दबाव बनाना, नकली एप-डैशबोर्ड में फर्जी लाभ दिखाना जैसी बातों को ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article