फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diwali festival will be celebrated with great pomp in the area today, there will be a ban on entry of heavy vehicles in the city even today

Mahendragarh-Narnaul News: आज क्षेत्र में धूमधाम से मनेगा दिवाली पर्व, शहर में आज भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 11 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival will be celebrated with great pomp in the area today, there will be a ban on entry of heavy vehicles in the city even today
सतनाली बाजार में लगी लोगाें की भीड़।
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली में बाजार में बजारों में दुकानों पर भीड़ लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। बाजारों में लोगों की भीड़ होने के चलते जगह- जगह जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस एवं प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के चलते शहर में अधिक अव्यवस्था भी नहीं रही। शनिवार को शहर में दिनभर हल्की जाम की स्थिति रही। शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों में करीब करीब 30 हजार लोगों ने पूर्व को लेकर खरीदारी की।
विज्ञापन

इस बार त्योहारी सीजन लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। दीपावली पर्व पर मनाए जाने वाले पंच दिवसीय महोत्सव दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का उल्लेख ऋग्वेद के श्री सूक्त में मिलता है। ब्रह्य पुराण के अनुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर रात्री में महालक्ष्मी विचरण करती है तथा स्वच्छ एवं दीप मालाओं से प्रज्ज्वलित गृह में निवास करती है, इसलिए भगवान धन्वंतरि एवं धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। सतनाली क्षेत्र में त्योहारी सीजन के चलते काफी चहल-पहल रही है। छोटी दीपावली के दिन भी लोगों ने सामान खरीदने में भारी उत्साह दिखाई दिया। आज लोगों द्वारा चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी गणेशजी की मूर्तियों की खरीद की।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के रहे पुख्ता प्रबंध, आज भी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
धनतेरस व दिवाली पर्व को लेकर लोगों की बाजारों में भीड़ रही। पुलिस की ओर से शहर में सात स्थानों पर नाके लगाकर बड़े वाहनों को बाजारों में आने से रोका गया, जिसके कारण बाजार में अधिक अव्यवस्था नहीं हुई। बालाजी चौक, मसानी चौक, भगवान परशुराम चौक पर वीरवार से ही विशेष पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बाजारों में भी पुलिस घूमती नजर आई। हालांकि बाजारों में चौपहिया वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक के कारण बाइकों की संख्या अधिक रही जिसके कारण सब्जी मंडी, शंकर मार्केट व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हर पांच मिनट बाद जाम की स्थिति बनी। बड़े व छोटे वाहनों को खड़ा करने के लिए हुड्डा पार्क के पास, पुलिस परेड ग्राउंड, देवीलाल पार्क में अस्थाई पार्किंग बनाई गई। यहां तक पुलिस कर्मचारी भी लगातार सादी वर्दी में घूमकर बाजारों पर निगरानी रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया की लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न वृष, सिंह, लग्न का समय उत्तम होता और इन लग्न समय में की गई पूजा हमेशा सफल होती है तथा धन, ऐश्वर्य, सुख समृद्धि, आरोग्य की प्राप्ती होती है। इस बार दिवाली के दिन वृष लग्न शाम 5:52 से 7:48 तक, सिंह लग्न रात्रि 12:23 से रात्रि 2:40 तक, प्रदोष काल शाम 5:30 से 8:10 तक, चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त चर सुबह 8:07 से 9:28 बजे तक, लाभ सुबह 9:28 से 10:48 बजे, अमृत सुबह 10:48 से 12:09 बजे, शुभ दोपहर 1:30 से 2:51, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 से 12:31 बजे तक रहेगा। इस दौरान समय एवं मुहूर्त के हिसाब से फल की प्राप्ती कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed