फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Headquarters Sangharsh Samiti sought support from the villagers

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय संघर्ष समिति ने ग्रामीणों से मांगा समर्थन

Sat, 27 Jul 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Headquarters Sangharsh Samiti sought support from the villagers
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर संघर्ष कमेटी का जनसंपर्क अभियान शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान संघर्ष समिति ने ग्रामीणों से संपर्क कर आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने गांव खैरानी, नांगल सिरोही, पल्ह, पाल, गड़ानिया, बैरावास, खेड़की, निहालावास, कुकसी व गुलावला गांव का दौरा कर ग्रामीणों को निमत्रंण दिया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत कर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे। लघु सचिवालय में 10 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। यह धरना दिन-रात चलेगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानीं तो पंचकुला में प्रदेश मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। जिला मुख्यालय की मांग पूरी नहीं हो तो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। महेंद्रगढ़ के लोग आजादी के बाद से अपने हक से वंचित हैं। लगातार क्षेत्र के लोगों की ओर से जिला मुख्यालय की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. धर्मबीर पायगा, पीटीआई रामचंद्र फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी बलायचा, गुरदयाल शर्मा बलायचा, जोगेंद्र मास्टर झुक, दीपक फौजी सुरजनवास, राहुल यादव धोली, इंजिनियर संदीप शास्त्री, संदीप झूक, राजकुमार, कर्मवीर, सुंदर बोहरा, आयुष राव सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed