{"_id":"65cbe48214ed22c3ed072b14","slug":"district-city-planning-team-vandalized-the-illegal-colony-developed-on-buchawas-road-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107408-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला नगर योजनाकार टीम ने बुचावास रोड पर विकसित अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला नगर योजनाकार टीम ने बुचावास रोड पर विकसित अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़
Wed, 14 Feb 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम द्वारा मंगलवार को शहरी क्षेत्र महेंद्रगढ से बुचावास रोड पर लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। राजस्व संपदा महेंद्रगढ़ में कुछ लोगों द्वारा करीब 1.5 एकड़ में महानिदेशक, नगर और ग्राम आयोजना विभाग से बिना अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। साथ ही रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही में 2 डीपीसी व सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करने वालाें के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लाट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।