{"_id":"6a4d4246d5c5a1541c0844b3","slug":"district-and-sessions-judge-inspected-the-court-building-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128015-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया न्यायालय भवन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया न्यायालय भवन का निरीक्षण
Tue, 07 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
कनीना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितु वाईके बहल ने मंगलवार को कनीना में नवनिर्मित न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय भवन के विभिन्न कक्षों, न्यायालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम, वकीलों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और पार्किंग का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कनीना न्यायालय की एसडीजेएम प्रियंका जैन और जेएमआईसी पीयूष कुमार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने न्यायालय भवन की वर्तमान व्यवस्थाओं और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।