फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dissatisfaction among retired employees regarding the rules of the Eighth Pay Commission

Mahendragarh-Narnaul News: आठवें वेतन आयोग के नियमों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में असंतोष

Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction among retired employees regarding the rules of the Eighth Pay Commission
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से शहर में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता जिला प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा ने की। वक्ताओं ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन

देशभर के केंद्रीय व राज्य के पेंशनर्स भय और असुरक्षा की स्थिति में हैं। वक्ताओं का आरोप था कि पेंशनर्स और नागरिकों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। नई पेंशन व्यवस्था लागू कर नए कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है और पुरानी पेंशन सहित सेवानिवृत्ति लाभों को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

सभा में कहा गया कि सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर किया जा रहा है, निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और कम वेतन व अस्थायी रोजगार की नीति अपनाई जा रही है। किसान, मजदूर, कर्मचारी और पेंशनरों के हित में बने कानूनों को बड़े कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मुख्य मांगें
मुख्य मांगों में आठवें वेतन आयोग के सभी लाभ पूर्व की भांति रिटायर्ड कर्मचारियों को दिए जाने, कम्युटेशन की कटौती सभी राज्यों में 11 वर्ष तक सीमित करने, कोरोना काल के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ता ब्याज सहित देने, 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत और 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत मूल वेतन वृद्धि, सभी सरकारी व पैनल अस्पतालों में मुफ्त इलाज और 3 हजार मासिक मेडिकल भत्ता देना शामिल हैं।

धरने को कुलदीप सिंह यादव, ओमप्रकाश सैनी, राजकुमार जलवा, बीईओ कंवर सिंह, किशोरी लाल, पृथ्वी सिंह, रमेश चंद सैन, राजेंद्र कुमार, दलीप सिंह यादव, तैज मान कुकरेजा, हरिसिंह सैनी, लालचंद सैनी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन सचिव हरिराम सैनी ने किया।

------------

मांगों की अनदेखी की तो होगा बड़ा आंदोलन
जिला प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार ने मांगों की अनदेखी की तो 22-23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी और संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed