फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dispute, presedent, attack, police

दो गुटों के झगड़े को शांत कराने पहुंचे सरपंच पर बोला हमला

Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव धनौंदा में रविवार की रात दो गुटों में हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे सरपंच विक्रम सिंह पर ही एक गुट ने हमला बोल दिया इससे सरपंच  गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात में ही इलाज के लिए रेवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार रात 11 बजे धनौंदा गांव की ढाणी में दो पड़ोसियों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया बीचबचाव कराने के लिए गए सरपंच विक्रम सिंह पर ही एक गुट ने हमला बोल दिया।  सरपंच पक्ष के अनुसार सरपंच विक्रम सिंह अपनी गाड़ी लेकर वहां से गुजर रहे थे। तो उन्होंने झगड़े का कारण जान उसे शांत कराने की अपील की तो रणजीत, भाता गुट ने सरपंच की गाड़ी पर लठ बरसाने शुरू कर दिए और गाड़ी के सीसे तोड़ दिए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। सरपंच विक्रम सिंह पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज रेवाड़ी के निजी अस्पताल मे चल रहा है सरपंच पक्ष की ओर से सरपंच के गले में पहनी सोने की चेन, अंगूठी और 25 हजार रुपये नकदी चोरी होने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव निवासी रणजीत सिंह की पत्नी सुरेश देवी ने कनीना थाने में शिकायत दी है। जिसमें उसने पति रणजीत सिंह का पड़ोस में रहने वाली अनिता, सुमन, गीता से बोलचाल बताई गई। सुरेश देवी पति की रोटी लेकर आई तो सरपंच और 2-3 अन्य जो शराब के नशे में गाड़ी में सवार होकर आए। सुरेश देवी ने उन पर गालियां देने के आरोप लगाए। सुरेश देवी का पति रणजीत सिंह व पुत्र विनोद मौके पर पहुंचा। पीड़ित पक्ष की ओर से इस घटना की जानकारी कनीना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है तफ्तीश के बाद ही कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed