फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussed employment prospects in US

Mahendragarh-Narnaul News: यूएस में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की

Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Discussed employment prospects in US
फोटो नंबर-24कार्यक्रम के दौरान आराधना अग्रवाल को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-स्वयं
नारनौल। नारनौल के सीए चैप्टर ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आईसीआई के यूएस चैप्टर की पूर्व अध्यक्ष आराधना अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूएस में सीए के अवसरों और कार्य प्रणालियों पर चर्चा करना था। आराधना अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार भारतीय सीए यूएस में अपने कॅरिअर की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने विस्तार से समझाया कि यूएस में कार्य करने के तरीके किस प्रकार भारतीय पेशेवरों के लिए अनुकूल हो सकते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने यूएस में सीए की मांग, आवश्यक स्किल्स, वर्क कल्चर और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान आराधना अग्रवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक विशेष घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र सीए करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण यह सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए वे व्यक्तिगत तौर पर स्कॉलरशिप प्रदान करेंगी। इस घोषणा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed