फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discrimination against Satnali in canal water distribution

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी वितरण में भेदभाव का आरोप

Sun, 09 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Discrimination against Satnali in canal water distribution
फोटो संख्या:51- बिना पानी के सूखी पड़ी माधोगढ़ नहर--संवाद - फोटो : अमौली क्षेत्र का बाबूपुर प्राथमिक विघालय।
सतनाली। नहरी पानी वितरण में सतनाली क्षेत्र से भेदभाव हो रहा है। खंड सतनाली के जगदीश सरपंच प्रतिनिधि जड़वा, वीरपाल सरपंच प्रतिनिधि डालनवास, कृष्ण सिंह सरपंच प्रतिनिधि बारड़ा, भवानी शेखावत पंच, रविन्द्र शेखावत, लीलू शेखावत, नवीन कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनवरी और फरवरी के दौरान सतनाली क्षेत्र के नहरों में पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जोहड़ो को भरने और खेती की लिए तो दूर की बात है, लेकिन जिले में 20 जनवरी से नहर में पानी आया है, लेकिन जो सतनाली क्षेत्र में पूर्व की भांति पानी आता था वह भी सतनाली क्षेत्र में आना बंद हो गया। जो पानी 20 जनवरी को सतनाली क्षेत्र में पहुंच जाना चाहिए था वह आज तक नहीं पहुंचा। क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
विज्ञापन

नहरी पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों के समक्ष पेयजल तक का संकट गहराता जा रहा है। नहरी विभाग के जिम्मेदार पानी वितरण में क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यही हालात यहीं रहे तो पानी के लिए भी लाले पड़ जाएंगे। लेकिन नहर से जुड़े होने के बावजूद भी क्षेत्र के 20 से 25 से अधिक जोहड़ो में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच पाई है नहरों से जुड़ने का आज भी इंतजार है। सतनाली क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है जोकि अब 1200 फुट से लेकर 1500 फुट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed