{"_id":"681f8c60c595536bb9024b06","slug":"disaster-management-plan-ready-in-the-district-dc-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124426-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आपदा प्रबंधन प्लान तैयार : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आपदा प्रबंधन प्लान तैयार : डीसी
Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19गांव नांगल सिरोही में महिलाओं को जानकारी देती निरीक्षक शारदा। स्रोत-पुलिस
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्यमंत्री को जिले में मौजूद संसाधनों की जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद रहीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार सभी अधिकारी स्टेशन मेंटेन करेंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर आना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालू रखें। सभी विभाग अपने लैंडलाइन फोन को तुरंत प्रभाव से ठीक कराएं और इसकी अपडेटेड सूची भेजें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में खाद्य सामग्री, दवाइयां, पेयजल और अन्य चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जमाखोरी पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल रेडक्रॉस में 534 वालंटियर हैं। इन सभी को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया है। इसी प्रकार जिला में स्कूल कॉलेज में एनएसएस व एनसीसी के बच्चों की लगातार मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इसी प्रकार ग्राम स्तर तक सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स, बिजली पानी से संबंधित कर्मचारी, ग्राम पंचायत, चौकीदार, सायरन बजाने वाले व्यक्ति और चिकित्सीय स्टाफ का पूरा कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। इन सभी को संबंधित बीडीपीओ की देखरेख में शनिवार से ही आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ग्राम स्तर पर ही दिया जा रहा है।
इंसेट
प्रशासन ने जारी किए कंट्रोल रूम के फोन नंबर
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि आपातकालीन सूचना के लिए जिला मुख्यालय व सभी उपमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नारनौल में नियंत्रण कक्ष का नंबर 01282- 251322, महेंद्रगढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 01285-220228, नांगल चौधरी नियंत्रण कक्ष का नंबर 01282-278555 और कनीना नियंत्रण कक्ष का नंबर 01285-235044 है। आपात स्थिति में लोग इन नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सहायता प्रापत कर सकते हैं। वहीं आमजन प्रदेश स्तर के टोल फ्री नंबर 112 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इंसेट
सोशल मीडिया की झूठी सूचनाओं पर रहेगी नजर
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर ना डालें जिसका समाज पर गलत असर पड़ता हो। उन्होंने कहा कि कोई नागरिक अगर झूठी सूचनाओं को अग्रेषित करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।