फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diploma Engineer Association Narnaul Circle gave short pause to the strike

डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन नारनौल सर्कल ने धरने को दिया अल्प विराम

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineer Association Narnaul Circle gave short pause to the strike
मांगों को लेकर धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर। संवाद - फोटो : Narnol
डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का मांगों को लेकर धरना 51वें दिन भी जारी रहा। जिसमें केंद्रीय परिषद से प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु धनखड़, चरण सिंह व कृष्ण खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नारनौल सर्कल के धरने को व्यापक बनाने के लिए पहले चरण में संगठन की सभी सर्कल इकाइयों द्वारा 30 नवंबर को आंदोलन के समर्थन में व शॉर्टेज राशि को वेव ऑफ करने के मामले में प्रबंधक निदेशक को विभिन्न अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से सर्कल कार्यालय में 2 घंटे का धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 17 दिसंबर को हेट्री हाउस गुरुग्राम में दिल्ली जोन स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर समय रहते संगठन की मांग को निगम प्रबंधन द्वारा पूरा नहीं किया जाता है तो संगठन इस बारे में आगामी कड़े निर्णय लेते हुए इस आंदोलन को डीएचबीवीएन स्तर व प्रदेश स्तर पर करने के लिए बाध्य होगी। जिसके कारण अगर बिजली व्यवस्था में किसी तरह की बाधा उत्पन्न होती है तो उसके पूर्ण जिम्मेदार उच्च अधिकारी व निगम प्रबंधन होगा। इसके अलावा संगठन द्वारा दिए गए तीन अक्तूबर के नोटिस के तहत नारनौल में 51 दिन से जारी धरना प्रदर्शन को अल्प विराम दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान सत्यपाल, गजराज चौधरी, गजराज यादव, उपप्रधान हिम्मत सिंह, विजय कुमार, अनिल कुमार, वासुदेव, बृजेश कुमार, सूरजमल, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, हकीकत राय व शंकरलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed