{"_id":"671a935722ea71475106366f","slug":"difficulty-in-breathingaqi-crosses-200-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117429-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सांसों पर संकट... नारनौल में 200 के पार पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सांसों पर संकट... नारनौल में 200 के पार पहुंचा एक्यूआई
Fri, 25 Oct 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। संपूर्ण इलाके में दमघोंटू प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
महेंद्रगढ़ जिले में बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस संबंधित और त्वचा व आंखों संबंधित दिक्कतें भी हो रही हैं। इसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अलावा भी कई अन्य शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिवाली से पहले ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा व बालों संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वीरवार को नई दिल्ली का 322, भिवानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में भी धीरे-धीरे वातावरण और हवाओं में भी जहर घुलने लगा है। दमघोंटू प्रदूषण से आमजन की सांस अटकने लगी हैं। वीरवार दोपहर से पहले हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले में नारनौल की वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 को पार गया। नारनौल में 204, अटेली और महेंद्रगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमशः 195 और 200 रहा। वहीं कनीना 190, नांगल चौधरी 198 और सतनाली का 185 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक्यूआई शनिवार और दिवाली पर्व पर के दौरान बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। एक्यूआई या वायु गुणवत्ता सूचकांक दैनिक आधार पर हवा की गुणवत्ता की रिपोर्टिंग के लिए एक सूचकांक है। यह बताता है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है और इससे आपके स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ सकता है।
महेंद्रगढ़ जिले में एक्यूआई स्तर
शहर एक्यूआई
नारनौल 204
अटेली 195
महेंद्रगढ़ 200
कनीना 190
नांगल चौधरी 198
सतनाली 185