{"_id":"66b71f551dd372d0d50ffdfb","slug":"dharna-started-demanding-to-make-mahendragarh-a-district-headquarters-and-satnali-sub-division-status-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना शुरू, लोगों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर धरना शुरू, लोगों ने लगाए नारे
Sat, 10 Aug 2024 01:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:35 PM IST
सार
पिछले एक माह से संघर्ष समिति धरने के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सहयोग की अपील कर रही थी। धरना संयोजक बलवान फौजी ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के अध्यक्ष सुबेदार रामस्वरूप अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार से छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। लघु सचिवालय में धरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण लघु सचिवालय के बाहर ही टेंट लगाकर धरना शुरू किया गया। सुबह 9 बजे हवन के साथ धरना शुरू किया गया। पहले दिन बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पहुंचकर जिला मुख्यालय व सतनाली उपमंडल के लिए सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पहले दिन धरने पर 500 से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार शाम को जब धरने के लिए लघु सचिवालय परिसर में टैंक लगाया जाने लगा तो शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे थे तथा टैंक लगाने से मना कर दिया था। इसके बाद बार एसोसिएशन की ओर से उपमंडल अधिकारी से मांग के बाद उन्होंने सचिवालय से बाहर धरना लगाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
पिछले एक माह से संघर्ष समिति धरने के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सहयोग की अपील कर रही थी। धरना संयोजक बलवान फौजी ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के अध्यक्ष सुबेदार रामस्वरूप अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे। धरना स्थल पर ध्वजा रोहण किया गया। वक्ताओं ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। धरने पर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायतों से प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान भारत माता की जय, जिला मुख्यालय हक हमारा-इसे लेकर रहेंगे के नारे लगाए गए।
विज्ञापन