फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhanteras saw a rain of money in the market, business worth Rs 56 crore was done.

Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा, 56 करोड़ का हुआ व्यापार

Sun, 19 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras saw a rain of money in the market, business worth Rs 56 crore was done.
फोटो नंबर-12धनतेरस पर एक दुकान से आभूषण खरीदते लोग। संवाद
नारनौल। धनतेरस पर शनिवार को सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। लगभग 56 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
विज्ञापन

दीपावली पर शुरू होने वाले पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसी से नारनौल में पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। सर्राफा बाजार, बर्तन की दुकानें, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और वाहन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकों की कतार देखी गई।
शहर के दो पहिया वाहन विक्रेता राजकुमार और रोहित संघी ने बताया कि लगभग सात वाहन शोरूम हैं। जहां करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं चार पहिया वाहन विक्रेता अतुल के अनुसार शहर में पांच कार शोरूम पर लगभग 30 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई। शुभ मुहूर्त रविवार दोपहर दो बजे तक रहने के कारण गाड़ियों की डिलीवरी और बुकिंग अगले दिन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी अजीत जैन, जयप्रकाश सर्राफ और अमित अग्रवाल ने बताया कि नारनौल में 10 बड़े आभूषण शोरूम और 30 दुकानों पर लगभग छह करोड़ रुपये के जेवर, चांदी के सिक्के आदि की बिक्री हुई। वहीं बर्तन विक्रेता मुकेश शर्मा ने बताया कि 25 दुकानों पर चार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान विक्रेता अनिश चौधरी ने बताया कि करीब 20 शोरूमों पर पांच करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचे गए। इसके अलावा, रेडीमेड, कपड़ा, सजावटी सामग्री, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस बार धनतेरस पर नारनौल के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली, ग्राहकों की भीड़ से सजी दुकानों ने त्योहारी सीजन की शुरुआत को यादगार बना दिया

इंसेट
चांदी के गणेश-लक्ष्मी और सिक्के की रही ज्यादा मांग
सर्राफा बाजार में आभूषण के अलावा चांदी के लक्ष्मी-गणेश व चांदी के सिक्के की मांग ज्यादा रही। चांदी के लक्ष्मी-गणेश पांच हजार रुपये से पचास हजार रुपये तक बिके। वहीं बर्तन विक्रेताओं ने बताया स्टील के बर्तनों की अपेक्षा काशी और तांबे के बर्तनों की बाजार में खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed