फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhanoda village gets football nursery, players excited

Mahendragarh-Narnaul News: धनौदा गांव को मिली फुटबॉल की नर्सरी, खिलाड़ियों में उत्साह

Sat, 04 Apr 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dhanoda village gets football nursery, players excited
फोटो संख्या:51 धनौंदा ​स्थित खेल नर्सरी में मौजूद ​खिलाड़ी व कोच। संवाद
कनीना। ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल नर्सरियों का आवंटन किया गया है। कनीना क्षेत्र के गांव धनौंदा को फुटबॉल नर्सरी मिली है जिससे खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन

गांव की सरपंच बिन्नू देवी और फुटबॉल कोच विक्रम सिंह ने सरकार व खेल विभाग का आभार व्यक्त किया। सरपंच ने कहा कि जिले को 35 नर्सरियां मिलना गौरव की बात है। धनौंदा को फुटबॉल नर्सरी मिलना विशेष उपलब्धि है।
विज्ञापन

कोच विक्रम सिंह ने बताया कि धनौंदा की नर्सरी 3 अप्रैल से शुरू हुई है। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य इस नर्सरी से ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करना है जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करें। इस अवसर पर थानेदार वीर सिंह, वरिष्ठ कोच सतीश जोशी, कोच दर्शन शर्मा, मोनू शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार, पूर्व सरपंच रूपेंद्र सिंह ने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed