{"_id":"69e516eec951a6357d0c8597","slug":"dhanaunda-named-after-thakur-dhanji-singh-atarlal-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125773-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर धनजी सिंह के नाम पर रखा धनौंदा का नाम : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर धनजी सिंह के नाम पर रखा धनौंदा का नाम : अतरलाल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव धनौंदा में बाबा भैंया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। गांव धनौंदा में 763वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल ने बताया कि धनौंदा गांव की स्थापना विक्रम संवत 1321 में वैशाख सुदी द्वितीया को खुडाना गांव के जागीरदार ठाकुर नीमराव सिंह उर्फ नाभा सिंह की ओर से अपने पिता ठाकुर धनजी सिंह के नाम पर की गई थी।
उन्होंने गांव के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए ग्रामीणों को एकजुट होकर विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव के विकास के लिए चार सूत्रीय संकल्प पत्र पारित किया।
इसके तहत गांव की प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष सम्मानित करने, युवाओं व बच्चों में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्थापना काल के प्राचीन जांटी वृक्ष के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में गांव का नाम रोशन करने वाली हस्तियों के नाम से गौरव पट्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इन संकल्पों को क्रियान्वित करने के लिए कैप्टन ओमपाल सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें राजवीर सिंह पंच, सूबेदार मेजर मदन सिंह, हवलदार हवा सिंह, पीतांबर प्रधान, अजय पहलवान और वेदपाल दहिया को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में मनोहर सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, महेंद्र फौजी, मीर सिंह वैद्य, मास्टर प्रहलाद सिंह, हेडमास्टर सूरत सिंह, सीताराम जांगिड़, पृथ्वी सिंह, डॉ. मुकेश मौजूद रहे।