{"_id":"67042d60947f29b7ca07b884","slug":"devotees-sought-blessings-by-worshiping-maa-kushmanda-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112569-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मां कूष्मांडा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मां कूष्मांडा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद
Tue, 08 Oct 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में श्रद्धालुओं की ओर से स्कंद माता की पूजा की जाएगी। सोमवार को महंत शक्तिनाथ महाराज की देखरेख में श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा की।
मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के पांचवां दिन देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंद माता की उपासना की जाती है। भगवान शिव की अर्द्धांगिनी के रूप में मां ने स्वामी कार्तिकेय को जन्म दिया था। स्वामी कार्तिकेय का दूसरा नाम स्कंद है, इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरूप को स्कंद माता कहा गया है।
इस रूप में देवी की गोद में कार्तिकेय बालरूप में विराजमान हैं जो कि प्रेम और वात्सल्य की मूर्ति है। माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह- शाम दोनों समय देवी मां की पूजा अर्चना एवं आरती होती है। प्रतिदिन सुबह नौ बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन किया जाता है तथा रात आठ से 10 बजे तक दुर्गा स्तुति पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।