फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced to Baba's bhajans in the Jagran of village Pota

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पोता के जागरण में बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to Baba's bhajans in the Jagran of village Pota
फोटो संख्या:67- गांव पोता में श्याम बाबा के जागरण में भजनों का आनंद लेते हुए श्रद्धालु---संवाद - फोटो : mathura
कनीना। उप मंडल के गांव पोता में सोमवार रात श्याम बाबा का पांचवें जागरण में भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। वहीं मंगलवार सुबह आयोजित किए गए भंडारे में गांव सहित आसपास के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। चिंटू रानीला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा झांकियां दिखाई गई।
विज्ञापन

जागरण में पहुंचे हरियाणवी लोक गायक राजेश थुरानिया, डॉ. धर्मवीर सिवाड़ा, किरण भादरा, सोनिया दहिया सोनीपत, शुभम सांजरवास द्वारा श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। मास्टर रामपत सैन हरियाणवी लेखक द्वारा लिखे सात भजनों को राजेश थुरानिया लोक गायक को भेंट किए गए। श्री कृष्णा कमेटी द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गोपीचंद लखेरा कुलदीप चौहान, लोकेंद्र तंवर, नानक भगत ,मास्टर राकेश शर्मा, प्रभु दयाल गोस्वामी ,मास्टर रामपत सैन धर्मवीर सैन ,सज्जन पंच ,अशोक चौहान ,राजेश शर्मा ,राजकुमार आर्य,कमल कौशिक, कृष्ण पुजारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं उपमंडल के गांव चेलावास में आराध्य देव दादा ठाकुर महाराज के मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद ने बताया कि ठाकुर जी महाराज की विशेष कृपा गांव पर रहती है। गांव में कोई भी शुभ कार्य होता है तो सबसे पहले ठाकुर जी महाराज के मंदिर में धोक लगाकर उसे कार्य का शुभारंभ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed