{"_id":"67b0e0cb945321cd8500ee74","slug":"devikas-desi-cow-got-first-place-by-giving-115-kg-milk-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115243-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देविका की देसी गाय ने साढ़े 11 किलो दूध देकर पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देविका की देसी गाय ने साढ़े 11 किलो दूध देकर पाया प्रथम स्थान
Sun, 16 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गोसंवर्धन और गोसंरक्षण के तहत शनिवार को गांव पाली में दुग्ध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गांव पाली निवासी देविका पत्नी विक्रम सिंह की गाय ने 11 किलो 625 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान पाया। पशु पालन एवं डेयरी विभाग की ओर से विजेता पशु पालक देविका को 20 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
राजकीय पशु चिकित्सालय पाली की डॉ. इंदु यादव और वीएलडीए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में स्थित पशु अस्पताल में वीरवार से हरियाणा नस्ल की गायों की दुग्ध प्रतियोगिता कराई गई थी। विभाग की ओर से गाय व मुर्राह भैंसों की दुग्ध प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें देसी, शाहीवाल व बेलाही नस्ल की गायों को पंजीकरण के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल किया जाता है। गाय वर्ग में 15 से 25 और भैंस वर्ग में 20 से 30 हजार रुपये के इनाम दिए जाते हैं। इस अवसर पर सरपंच देशराज फौजी, राधेश्याम, जयपाल, निक्की, मोना, मंजीत सिंह अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।