फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development work will be done in the city's wards with a cost of Rs 6.5 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के वार्डों में 6.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city's wards with a cost of Rs 6.5 crore.
नारनौल। शहरी सरकार गठन के एक साल से अधिक समय से अपने वार्डों में विकास कार्याें के लिए बजट का इंतजार कर रहे पार्षदों के लिए खुशखबरी है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर के सभी 31 वार्डों के लिए करीब 6 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें विभिन्न वार्डों में तीन चरण में कार्य करवाए जाएंगे। पहले चरण में 1 से 12 वार्ड तक के वार्डाें में कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद नारनौल आगामी सप्ताह में टेंडर लगाए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 13 से 24 वार्ड तथा तीसरे चरण में बचे हुए वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की सरकार के लिए गत वर्ष 19 जून को चुनाव करवाए गए थे। इनका परिणाम 22 जून को घोषित किया था। चुनाव के बाद विधिवत पार्षदों व चेयरपर्सन ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला था। शहरी सरकार गठन के बाद वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्याें के लिए हाउस की बैठकों में प्रस्ताव दिए। मगर नगर परिषद गठन के करीब 14 माह बाद पार्षदों को अपने वार्डों में विकास कार्यों के लिए 6.50 करोड़ रुपये बजट जारी किया गया है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में करीब 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्षद लंबे समय से कर रहे थे विकास कार्यों के लिए बजट की मांग
पार्षद लंबे समय से अपने-अपने वार्डों में विकास कार्याें के लिए सरकार व प्रशासन से बजट की मांग रहे थे। पार्षद नगर परिषद नारनौल में होने वाली हाउस की बैठकों में भी अपने वार्डों की समस्याएं के लिए बजट जारी करने की मांग करते रहे हैं। यही नहीं पार्षद कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन बजट के अभाव में उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण उन्हें अपने ही लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब प्रशासन की तरफ से वार्डों में विकास कार्यों के लिए बजट जारी कर उन्हें राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्षदों के साथ नप अधिकारियों की शुक्रवार को होगी बैठक
वार्डों में विकास कार्यों के लिए नगर परिषद अधिकारी शुक्रवार को पार्षदों के साथ नगर परिषद कार्यालय में बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्षदों से उनके वार्डों में होने वाले या करवाए जाने वाले कार्याें के लिए प्रस्ताव व सुझाव मांगे जाएंगे। ताकि अगले चरण में उनके वार्डों में विकास कार्याें की रुपरेखा बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके।

बजट के अभाव में लंबे समय से वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब नगर परिषद प्रशासन द्वारा बजट जारी किया है। जिसमें उनके वार्ड में भी कुछ गलियां का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी बजट की मांग की जाएगी।
-मोहनलाल शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 6

गांव पटीकरा को इस बार नगर परिषद में शामिल किया गया है। जिसके चलते गांव में विकास कार्याें की दरकार बनी हुई थी। हालांकि नगर परिषद ने विकास कार्याें के लिए बजट जारी किया है। जिसमें कच्ची गलियां व नालियाें आदि का निर्माण करवाया जाएगा।

-आशा यादव, वार्ड नंबर 7


शहर के वार्डों में विकास कार्याें के लिए 6.5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसके तहत सभी वार्डों में 20-20 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में 1 से 12 वार्ड तक में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिसके लिए आगामी सप्ताह में टेंडर लगाए जाएंगे।
-सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed