फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   develepment plan of narnaul city

हरा-भरा होगा शहर, बदल जाएगी फिजा

Thu, 24 Dec 2015 10:29 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 24 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर को हराभरा और कलरफुल बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत पूरे शहर में पौधारोपण किया जाएगा। पहले चरण में शहर के मुख्य रेवाड़ी रोड से नप की सीमा से शुरू होकर शहर के होंडा चौक तक सड़कों के दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं इस सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर भी पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं अब शहर में यहां-वहां रेहड़ियां भी नहीं खड़ी होंगी। इनके लिए भी जगह, सीमा और कलर तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर परिषद की योजना के तहत एक-एक चरण करके पूरे शहर में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण के साथ-साथ सड़कों के किनारे आकर्षक डिजाइन वाली सीनरी या अन्य प्रतिमाएं, झरने आदि भी लगाए जाएंगे। वहीं शहर में आने वाले लोगों को गुड फील हो। इसके लिए नगर परिषद एक कंसलटेंट की भी नियुक्ति करेगी, जो शहर को सुंदर बनाने के तरीकों के बारे में बताएगा। इस पर कितनी राशि खर्च होगी, इस बारे में भी बजट बनाया जाएगा। प्रथम चरण में रेवाड़ी रोड पर नप की सीमा से शुरूआत कर सिंघाना रोड पर होंडा चौक तक पौधारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद महेंद्रगढ़ रोड पर भी सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


रेहड़ियां होंगी रंगीन, किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
नगर को सौंदर्यीकरण बनाने की योजना के तहत शहर में यहां-वहां खड़ी होने वाली रेहड़ियों को निर्धारित स्थान पर खड़ा किए जाने की योजना है। जिसके लिए रेहड़ी संचालकों को नगर परिषद में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस रेहड़ी का जहां का रजिस्टे्रशन होगा, वहीं रेहड़ी वहीं पर खड़ी होगी। इसके लिए स्थान के हिसाब से रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। वहीं रेहडिय़ों को खड़ा करने के लिए एक बाउंडरी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलर के हिसाब से बाटेंगे जगह
नप कलर के हिसाब से रेहड़ियों को जगह बाटेंगी। जैसे लाल कलर की रेहड़ी बस स्टैंड के पास, पीले कलर की रेहड़ी चौक के पास, हरे रंग की रेहड़ी बाजार में वहीं अन्य किसी कलर की रेहड़ी शहर के अन्य हिस्सों में रहेंगी। वहीं उस स्थान के लिए रेहड़ियों की संख्या भी नप द्वारा निर्धारित की जाएगी।

साफ-सफाई की होगी सही व्यवस्था
शहर के सौंदर्यीकरण के चलते शहर में साफ-सफाई की भी सही व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत शहर को पहले ही चार जोनों में बांटा गया है। अब इन जोनों में नियुक्त सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दे दी गई है कि अगर किसी के जोन में गड़बड़ पाई गई, उस सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो सुपरवाइजर अच्छा काम करेगा, उसे नप सम्मानित भी करेगा।

विज्ञापन के लिए होगी जगह निर्धारित
वहीं शहर में जगह-जगह लगने वाले होर्डिंग, विज्ञापन, पोस्टर आदि के लिए भी नप अब टेंडर छोड़ेगी। इसके लिए जगह भी निर्धारित की जा चुकी हैं। जगह के हिसाब से ही विज्ञापनदाता अपना विज्ञापन वहां पर लगा सकेगा। निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी पोस्टर, होर्डिंग और बैनर आदि मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पार्कों की भी होगी देखरेख
सौंदर्यीकरण के तहत शहर में बने पार्कों की भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत नप के अधीन आने वाले पार्कों को ठीक किया जाएगा। उनके रखरखाव के लिए नप की ओर से अलग से बजट पास किया जाएगा। जिससे केवल पार्कों का रख रखाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed