{"_id":"690656bd2b6182dba0058527","slug":"dev-uthani-ekadashi500-couples-will-tie-the-knot-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131750-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देव उठनी एकादशी...आज विवाह बंधन में बंधेंगे 500 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देव उठनी एकादशी...आज विवाह बंधन में बंधेंगे 500 जोड़े
Sun, 02 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-18देव उठनी एकादशी को लेकर बाजार में लगा जाम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
नारनौल। देवउठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। एक ओर जहां लोगों ने विवाह एवं अन्य शुभ कार्यों के लिए जमकर खरीदारी की। वहीं बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
महिलाओं ने भी शादी के लिए वस्त्र, जेवर व अन्य सामान की खरीदारी की। शहरभर में देव उठनी एकादशी पर विवाह समारोहों की धूम रहेगी और शहनाई गूंजेगी। जानकारी के अनुसार इस शुभ मुहूर्त पर रविवार को करीब 500 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे तथा कई स्थानों पर तुलसी व शालिग्राम विवाह का भी आयोजन किया जाएगा।
देव उठनी एकादशी को लेकर मैरिज पैलेसों में सजावट का कार्य दिनभर चलता रहा, वहीं खुले में भी कई स्थानों पर टैंट लगाकर शादी समारोहों की तैयारियां की गईं।
ब्राह्मण परिषद के प्रवक्ता आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि देव उठनी एकादशी को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है और इसी दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि परिषद से जुड़े लगभग 100 कर्मकांडी पंडित इस अवसर पर विभिन्न विवाह समारोहों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के पंडित भी पूरी तरह बुक हैं। शहर के करीब 45 मैरिज पैलेस पूरी तरह सजाए गए हैं और सभी बुक हैं। देव उठनी एकादशी के पावन अवसर को लेकर शहर में उल्लास का वातावरण बना रहा।