फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Despite millions of efforts, the lifting conditions in the markets are not improving

Mahendragarh-Narnaul News: लाखों प्रयास के बावजूद मंडियों में नहीं सुधर रहे उठान के हालात

Fri, 26 Apr 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Despite millions of efforts, the lifting conditions in the markets are not improving
फोटो संख्या:77- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की तीनों ही मंडियों में धीमी गति से चल रहा उठान अब धीरे-धीरे किसानों की परेशानियां बढ़ाने लगा है। महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी के चारों और किसानों के वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कड़ी धूप में किसान अपने वाहनों पर बैठे रहे तथा धीरे-धीरे वाहनों को सरकाते रहे। अनाज मंडी में जिम्मेदार उठान में अभी तक तेजी नहीं ला पाए है। महेंद्रगढ़ मंडी में 47 प्रतिशत तथा सतनाली में 57 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ है। अभी तक सतनाली व महेंद्रगढ़ में 139,839 क्विंटल सरसों खुले आसमान ने नीचे पड़ी है, जबकि कनीना अनाज मंडी में 76000 क्विंटल सरसों का उठान शेष है।
विज्ञापन

26 अप्रैल को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में झूक, बवाना, भगड़ाना, रिवासा, सिगड़ा, माजरा कला, देवास के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी।
26 अप्रैल को कनीना अनाज मंडी में चेलावास, छितरोली,इसराना, भोजावास, कोटिया, करीरा, सिहोर में खरीद की जाएगी।
27 अप्रैल को कनीना अनाज मंडी में दौंगडा जाट, दौंगड़ा अहीर, कनीना, ककराला, नौताना, गुढ़ा, खरकड़ा बास के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
महेंद्रगढ़ मंडी में यह है सरसों खरीद व उठान की स्थिति
कुल खरीद 148084 क्विंटल
कुल उठान 78693 क्विंटल
उठान शेष 69391 क्विंटल
सतनाली मंडी में यह हैं खरीद एवं उठान के हालात
कुल खरीद 124809 क्विंटल
कुल उठान 54361 क्विंटल
उठान शेष 70448 क्विंटल
गेहूं के एक दाने का भी नहीं हो पाया है उठान
कुल खरीद 35879 क्विंटल
कुल उठान 4073 क्विंटल
उठान शेष 31806 क्विंटल
कनीना में सरसों की खरीद
कुल खरीद 216000 क्विंटल
कुल उठान 140000 क्विंटल
उठान शेष 76000 क्विंटल
कनीना में गेंहू की खरीद
कुल खरीद 50000 क्विंटल
कुल उठान 25000 क्विंटल
उठान शेष 25000 क्विंटल

फोटो संख्या:77- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:77- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढ़ेरी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed