फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy President's election postponed due to ill health of SDM

एसडीएम की तबीयत खराब होने से उप प्रधान का चुनाव स्थगित

Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deputy President's election postponed due to ill health of SDM
नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते पार्षद व चेयरपर्सन । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। नगर परिषद के उप प्रधान का चुनाव एसडीएम मनोज कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया। उप प्रधान के उम्मीदवार संजीव यादव ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि जानबूझ कर उनका नामांकनपत्र नहीं लिया गया। अगर नामांकन जमा होता तो उनकी जीत तय थी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद के उप प्रधान के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 11 से 12 बजे नामांकन भरा जाना था। 12 से 1 बजे तक नामांकन की छंटनी और इसके बाद वापसी का समय तय था। डेढ़ बजे मतदान शुरू होना था। लगभग 11 बजे एसडीएम मनोज कुमार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। कार्यकारी अधिकारी सुमनलता के कक्ष में ईवीएम लगाई गई थी। सात पार्षद आए थे। उप प्रधान पद के दावेदार नामांकन के लिए फॉर्म भरने में लगे थे लेकिन 11.40 बजे एसडीएम मनोज कुमार चले गए। उन्होंने ईओ को बताया कि उन्हें जरूरी काम से जाना पड़ रहा है वो थोड़ी देर में वापस आएंगे। लगभग 12:15 बजे एसडीएम का नप ईओ सुमन लता के पास तबीयत खराब होने की वजह से बैठक स्थगित होने का मैसेज आया। 12:15 बजे ईओ ने मीटिंग को स्थगित करने का आदेश जारी किया। तब तक मात्र सात पार्षद ही अपनी हाजिरी दर्ज करवा पाए थे। अन्य पार्षद मीटिंग स्थगित होने के बाद नप चेयरपर्सन के साथ 12:30 पहुंचे थे जिससे उनकी हाजिरी नहीं लग पाई।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए तीन दावेदार सामने आए हैं। इनमें वार्ड 5 से संजीव यादव, वार्ड नं. 20 से नितिन चौधरी तथा वार्ड नं 22 से अमर सिंह शामिल हैं। संजीव एवं अमर सिंह पहले ही कार्यालय पहुंच गए थे लेकिन नितिन चौधरी एसडीएम के जाने के बाद पहुंचे थे। संजीव और नितिन ने अपना नामांकन भी भर लिया था लेकिन मीटिंग स्थगित होने के कारण उनका नामांकन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन:
मैं 11:37 बजे नामांकन भरने के बाद एसडीएम को जमा करवाने गया था। एसडीएम ने फॉर्म लेने से मना करते हुए 12 बजे बाद लेने की बात कही। जब यह कहा कि 11 से 12 बजे का समय ही है तो एसडीएम ने कहा कि पांच मिनट पहले ले लेंगे। इसके बाद हम बाहर आ गए। 11:40 बजे एसडीएम वहां से चले गए। मैं 25 पार्षदों के साथ पहुंचा था। मुझे लगता है कि यह एक राजनीति षड़यंत्र के तहत हुआ है। पहले से यह निश्चित किया हुआ था। -संजीव यादव
-
मैं उप प्रधान की दावेदारी जता रहा हूं। मेरे साथ पूर्ण बहुमत है। लगभग 11:30 बजे हम नप कार्यालय पहुंचे थे। मैं फॉर्म जमा करने के लिए खड़ा था। उसी समय एसडीएम निकल गए थे। अचानक किसी की भी तबीयत खराब हो सकती है। लगभग 11:10 बजे ईओ ने सूचना दी कि एसडीएम की तबीयत खराब होने की वजह से मीटिंग स्थगित की जाती है।- नितिन चौधरी

-
आज नगर परिषद के उप प्रधान पद पर चुनाव होना था। सभी तैयारियां पूरी की हुई थीं। एसडीएम की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मीटिंग स्थगित हो गई। अभी अगली मीटिंग का कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। नियम के मुताबिक एक महीने के अंदर ही दूसरी मीटिंग बुलानी होगी।- सुमन लता, ईओ, नप नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed