फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy Commissioner and SP inspected the polling stations of Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त और एसपी ने किया कनीना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner and SP inspected the polling stations of Kanina
फोटो संख्या:62- कनीना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण के दौरान एसडीएम जितेंद्र से जानकारी लेते 
कनीना। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कनीना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ तथा एसडीएम एवं आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने नगर पालिका में बनाए गए मतदान केंद्रों तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम का रिस्पांस तुरंत होना चाहिए। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरा की लोकेशन के संबंध में भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आम नागरिकों से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सभी नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से मत का प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटिंग में सिर्फ वहीं नागरिक मताधिकार का उपयोग कर सकेगा, जिसका नाम संबंधित नगर पालिका की वोटिंग लिस्ट में शामिल होगा। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च को सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम तथा चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इंसेट
ये आईडी कार्ड दिखाकर डाल सकेंगे वोट
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 2 मार्च को कनीना नगर पालिका चुनाव के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के पास अगर वोटर कार्ड नहीं है तो वे अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं। ऐसे मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंगस द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे। भुगतान आदेश, भूतपूर्व विधवा आश्रित प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश फोटो सहित, स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड फोटो सहित, राशन कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड आदि दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed