फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dense fog slows down vehicle speed, visibility less than 50 meters

Mahendragarh-Narnaul News: घने कोहरा से वाहनों की गति पर लगा ब्रेक, दृश्यता 50 मीटर से भी कम

Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dense fog slows down vehicle speed, visibility less than 50 meters
फोटो नंबर-18शहर में शनिवार सुबह के समय छाया कोहरा। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकली। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा प्रभाव रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही, जिससे वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गया। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में नमी पहुंचने से धीरे-धीरे सुबह के समय कोहरा बनने लगा है। इससे पाला जमने की गतिविधियों में कमी आई है।
विज्ञापन

वहीं आगामी दिनों में बारिश की संभावना भी बन रही है जो फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। शनिवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम 21 और 5.1 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
270 के पास पहुंचा एक्यूआई
क्षेत्र में इन दिनों प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। शनिवार को एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। क्षेत्र के लोगों को कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण क्षेत्र में इन दिनों ग्रैप 4 लागू है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अनुज नरवाल ने बताया कि प्रतिबंधित कार्य पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रतिबंधित कार्य करते पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रैप 4 के दौरान कूड़ा जलाने, निर्माण कार्य सहित कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जो प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में सहायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed