फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration on National Highway

निर्माणाधीन एनएच 152-डी के जाट गुवाना टोल-टैक्स पर ग्रामीणों ने की बैठक व प्रदर्शन

Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on National Highway
निर्माणाधीन चंडीगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग एनएच-152 डी पर गांव जाट-गुवाना टोल टैक्स पर सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग ने बैठक की। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर वाहन चढ़ाने के लिए रास्ता छोड़ने तथा भविष्य में आसपास के गांवों के वाहनों को इस टोल टैक्स पर छूट देने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव से वाहनों के लिए सड़क मार्ग में विशेष कट दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जाट गुवाना के सरपंच मुकेश पंवार, विजय नंबरदार, एडवोकेट हेमंत, रमेश, अजित सिंह, मंजीत, परविंद्र, सुनील व बाबू सिंह ने कहा कि जयपुर-अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जाट गुवाना सहित आसपास के दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि का अधिग्रहण इस मार्ग के लिए किया है लेकिन जाट गुवाना, खतरीपुर, दुबलाना, सिहमा, खामपुरा, खासपुर, सागरपुर, दूलोठ, अटाली, गुवानी, तिगरा, दोंगड़ा अहीर, दोंगड़ा जाट, डेरोली, भौड़ी व भालखी के ग्रामीणों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चढ़ाने के लिए 15 से 30 किलोमीटर नीरपुर व बुचावास जाना पड़ता है इसलिए ग्रामीणों ने भविष्य में जाट गुवाना टोल टैक्स पर वाहन चढ़ाने के लिए कट दिए जाने तथा आसपास के गांवों के वाहनों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग की। आसपास के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के माध्यम से एक मांग पत्र केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम भेजने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed