फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration of vehicle mounted fogging machine to kill grasshopper crew

टिड्डी दल को मारने के लिए व्हीकल माउंटेड फॉगिंग मशीन का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of vehicle mounted fogging machine to kill grasshopper crew
फागिंग मशीन का अवलोकन करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए टिड्डी दल को मारने के लिए बनाई गई व्हीकल माउंटेड फॉकिंग मशीन का शनिवार को जिले के गांव पटीकरा में प्रदर्शन किया गया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने इस मशीन का मुआयना किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि इस बार कई दशकों बाद प्रदेश में टिड्डी दल का हमला हुआ है। टिड्डी दल कई दिनों तक राजस्थान में रहा है। इन हालातों में अभी भी संभावना है कि ऐसे हमले भविष्य में फिर भी हो सकते हैं। इन हालात में जरूरी है कि नई तकनीक के साथ किसानों की फसलों को इस तरह के हमलों से बचाया जाए। सरकार का प्रयास है इस क्षेत्र में नई खोज करने वाले मैकेनिक को प्रोत्साहित किया जाए। इस मशीन की कृषि विभाग द्वारा जांच की जाएगी। अगर यह मशीन कामयाब होती है तो किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी। यह मशीन बहुत ही कम पानी व दवाई का प्रयोग करते हुए ज्यादा टिड्डियों का खात्मा कर सकती है। यह फागिंग मशीन लगभग 20 फीट ऊंचाई पर फॉग पहुंचा सकती है। इस दौरान किसानों ने रात भर ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीनों के माध्यम से कार्य किया। किसानों ने ट्रैक्टर के लिए सरकार द्वारा खर्च की मांग रखी थी। सरकार ने ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर मशीन से स्प्रे करने के लिए एक दिन के लिए ढाई हजार रुपये की राशि देने की सहमति जताई है। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग को हर तरह की सहायता मुहैया कराएगी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक जगमिंद्र सिंह नैन, उप निदेशक डॉ. जसविंदर सैनी, सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed