फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demolition of Dilapidated Haveli in Nangal Chaudhary Halted Midway Major Tragedy Averted

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर हवेली गिराते समय बुलडोजर पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Demolition of Dilapidated Haveli in Nangal Chaudhary Halted Midway Major Tragedy Averted
नांगल चौधरी। वार्ड-9 में बुधवार को जर्जर हवेली को गिराने के दौरान बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की निगरानी में चल रही कार्रवाई के बीच अचानक हवेली की दीवार का एक हिस्सा बुलडोजर पर आ गिरा।
विज्ञापन

हादसे में बुलडोजर का अगला शीशा टूट गया। हालांकि मशीन ऑपरेटर सुरक्षित बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

संकरी गलियों के कारण बुलडोजर अंदर तक नहीं पहुंच सका। इसी वजह से पूरी हवेली को गिराना संभव नहीं हो पाया। कार्रवाई अधूरी अधूरी रह गई। घटना के बाद प्रशासन और हवेली मालिकों के बीच सहमति बनी कि शेष मलबा पांच दिनों के भीतर मजदूरों के माध्यम से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बंटी भार्गव ने कहा कि यदि तय समय में जर्जर हिस्सा नहीं हटाया गया या कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी।
शिकायतकर्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि बंटी भार्गव ने बताया कि इस संबंध में कई बार हवेली मालिकों को अवगत कराया गया लेकिन अधिक हिस्सेदार होने के कारण किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। इसके बाद संबंधित विभाग को शिकायत दी गई। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में हवेली को जर्जर घोषित किया गया और उसी आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना उप-प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर पालिका के सचिव ललित गोयल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, योगेंद्र और बिल्डिंग इंस्पेक्टर रूपेश यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ललित गोयल ने बताया कि हवेली को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। तंग गली के कारण बुलडोजर से सीमित हिस्सा ही गिराया जा सका। उन्होंने कहा कि मालिकों को पांच दिन के भीतर शेष मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed