फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to start roadways bus from Sihma to Ateli

Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा से अटेली तक रोडवेज बस शुरू की मांग

Tue, 28 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to start roadways bus from Sihma to Ateli
सिहमा। सिहमा से अटेली तक हरियाणा रोडवेज की बस न चलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से इस रूट पर बस चलवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



गांव सागरपुर के पूर्व सरपंच रोहतास, थानेदार भीम सिंह, अशोक शर्मा, मंगल सिंह और भीम सिंह ने बताया कि सागरपुर सहित आसपास के गांवों तक किसी भी प्रकार का सार्वजनिक वाहन नहीं पहुंचता। ग्रामीणों को छोटी-छोटी यात्राओं के लिए भी निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिहमा से अटेली तक बस चलने से सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और छात्रों, बुजुर्गों तथा महिलाओं के लिए आवागमन आसान होगा। वहीं, गांव सिहमा निवासी प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, महेश कुमार, राकेश कुमार और अजीत सिंह खासपुर से नंबरदार दरासिंह आदि ने कहा कि बस न होने के कारण लोगों को नारनौल होकर अटेली जाना पड़ता है, जिससे दूरी और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह रूट पूरी तरह से व्यावहारिक है और इस पर बस सेवा शुरू की जाए तो यात्रियों की संख्या भी पर्याप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह हैरानी की बात है कि सरकार गांव-गांव तक विकास के नारे देती है, लेकिन बुनियादी सुविधा जैसे बस सेवा तक नहीं उपलब्ध करा पा रही। उन्होंने कहा कि अगर परिवहन विभाग ने जल्द ही बस सेवा शुरू नहीं की तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम करेंगे। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि सिहमा से अटेली तक हरियाणा रोडवेज की बस चलाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यह क्षेत्र मुख्य परिवहन नेटवर्क से जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed