{"_id":"67df02d085afb21055036d9c","slug":"demand-to-remove-encroachment-from-panchayat-land-in-village-modi-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115936-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव मोड़ी में पंचायती भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव मोड़ी में पंचायती भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग
Sun, 23 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- शांतिकुंज अनाथ आश्रम मोड़ी--स्रोत- स्वयं
कनीना। गांव मोड़ी के ग्रामीणों ने गांव में चल रहे अनाथ आश्रम के संचालक पर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए इसे खाली कराने की मांग की है। वर्ष 2021 से चल गांव में यह आश्रम चलाया जा रहा है तथा वर्तमान में 45 अनाथ एवं बेसहारा लोग रह रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती भूमि पर आश्रम संचालक ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसे खाली करवाया जाए ताकि इसमें पुस्तकालय, व्यायामशाला अन्य प्रकार की गतिविधियां चलाई जा सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें रहने वाले लोगों को भी तालों में बंद करके रखा जा रहा है।
वहीं ग्राम सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास का कहना है कि आश्रम संचालक पंचायत के खाते में राशि डाल रहा है या नहीं उसकी जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत उसी राशि को मान्य करेगी जिसकी रशीद रिकाॅर्ड में हो। इस मामले में आश्रम संचालक पवन का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व पंचायत से इस भवन को लीज पर लिया था। वह नियमित रूप से किराए की राशि भी अदा कर रहा है। अगर पंचायत इसे खाली कराना चाहती है तो थोड़ा समय दिया जाए जिससे अनाथ आश्रम में रह रहे लोगों को अन्य स्थान पर ले जाया जा सके।
विज्ञापन
मामले को लेकर ग्रामीण रामावतार, कर्ण सिंह, ईश्वर, रामनिवास, जग्गन, विजय, कुलदीप ने उपमंडल अधिकारी कनीना से मुलाकात की। एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को मौके पर जाकर जायजा लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम के नाम से जो संस्था चल रही है इसकी जांच प्रक्रिया जारी है।