फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to include HTET pass candidates in TGT recruitment in 2011

Mahendragarh-Narnaul News: टीजीटी भर्ती में 2011 में एचटेट पास उम्मीदवारों को भी शामिल करने की मांग

Fri, 17 Mar 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to include HTET pass candidates in TGT recruitment in 2011
मंडी अटेली। हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन ने टीजीटी के 7471 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने में हो रही दिक्कतों को लेकर यह निर्णय लिया है। इस भर्ती में 2015 में एचटेट पास अभ्यर्थियों को आवदेन करने में छूट दी है, जबकि 2011 में उर्तीण पात्रता के लाभर्थियों को इसमें शामिल नहीं करने से उनमें खासा रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2011 में एचटेट उतीर्ण पात्रता अभ्यर्थी प्रदीप कुमार, कंवर सिंह, मनोज कुमार व पवन ने बताया कि आयोग ने 23 फरवरी को विभिन्न विषयों के टीजीटी पदों पर विज्ञप्ती निकाली गई है जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ा कर 20 मार्च कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन्हीं पदों की भर्ती विज्ञापन संख्या 7/ 2016 व 2019 में निकाली गई थी, जिसमें 2011 में एचटेट पास अभ्यर्थियों के आवदेन सबमिट होने पर भर्ती के लिए आवेदकों को सरकार से आस जगी थी कि उनको इस भर्ती में मौका मिलने पर अध्यापक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा सकेंगे। अभ्यर्थियों ने बताया कि 2011 से अब तक 2023 तक इन पदों में संस्कृत व विज्ञान विषय की कोई भर्ती नहीं निकली है। अब जब आयोग ने 7471 पदों की भर्ती निकाली तो शामिल नहीं कर उनके साथ अन्याय व कुठाराघात किया है। अभ्यर्थियों ने आयोग व सरकार से मांग की है इस भर्ती में उनको शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed