{"_id":"66f30f1543d4056dee032617","slug":"demand-to-file-case-against-haryana-co-incharge-of-bjp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116447-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के हरियाणा सह प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के हरियाणा सह प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
Wed, 25 Sep 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल में सीटीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को सीटीएम मनजीत कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें सभी ने भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
सीटीएम को दिए गए ज्ञापन में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान भानी साहब वल्दिया, जिला बार एसोसिएशन के उप प्रधान विनय यादव, सचिव सुमित चौधरी के अलावा नरेश यादव एडवोकेट, सुरेंद्र ढिल्लो एडवोकेट, संतोष सिंह यादव एडवोकेट, रणवीर यादव, पवन शर्मा, जय किशन यादव, रामवीर यादव, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, नीरज बडेसरा, नवीन यादव, संदीप यादव, सुगन चंद एडवोकेट, सुनील सहरावत व प्रदीप यादव आदि ने बताया कि गत दिनों महेंद्रगढ़ में एक रैली का आयोजन किया गया था।
इस रैली में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के हरियाणा के सह प्रभारी विप्लब देब भी आए थे। इस रैली में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राव दान सिंह के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इसके चलते वहां के लोगों में रोष है। ज्ञापन देने वालों ने मांग की हैं कि विप्लब देब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।