{"_id":"67f568168cc03e9e0204b4fd","slug":"demand-to-connect-electricity-of-11-villages-to-mohanpur-132kv-power-house-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116313-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 11 गांवों की बिजली मोहनपुर 132केवी पावर हाउस से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 11 गांवों की बिजली मोहनपुर 132केवी पावर हाउस से जोड़ने की मांग
Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 लघुसचिवालय में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपते हुए रामनिवास पाटौदा--
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में गांवों की पंचायतों की ओर से मांग उठाई गई। इनमें प्रमुख मांग बवानियां 33केवी पावर हाउस के तहत आने वाले 11 गांवों की बिजली आपूर्ति मोहनपुर 132केवी पावर हाउस से जोड़ने की मांग है।
सरपंचों की ओर से उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 11 गांवों के ग्रामीणों मोहनपुर-132 केवी पावर की हाउस की दूरी महज चार किलोमीटर है, जबकि कनीना सब डिवीजन से बवानियां सब स्टेशन की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। बवानियां सब डिवीजन से जुड़े गांव वर्षों से बवानियां को मोहनपुर पावर हाउस से जोड़ने की मांग कर रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों की मांग पर उपायुक्त की ओर से समाधान शिविर में हेल्प डेस्क शुरू कराई थी। इसके बाद महज दो शिविरों में ही लोगों को इसका लाभ मिल पाया। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि समाधान शिविर में केवल दो बार ही लोगों को हेल्प डेस्क का लाभ मिल पाया, लेकिन तीसरे सप्ताह की इसे बंद कर दिया गया। लोग अपनी समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त के समक्ष रखते हैं। समस्याएं लिखवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। शिकायतें लिखवाने के लिए पैसा देने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इंसेट
- ग्रामीण रूट पर शाम को बस सेवा शुरू करने की मांग
ग्राम पंचायतों ने उपायुक्त को दिए ज्ञापन में बताया कि बवानियां, कुंड से रेवाड़ी रूट पर शाम छह बजे कोई बस सेवा नहीं है। ऐसे में दो जिलों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महेंद्रगढ़ से वाया भोजावास, कुंड व रेवाड़ी तक करीब चार विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। बस सेवा शुरू होने से गांव कुंड, भैरू का बास, मोहनपुर, नांगल, ऊंचा, नीचा, गोमला, सुंदरह, भोजावास, बवानिया, डुलाना गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।