फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised in Mahapanchayat, construction of railway track should be done according to survey

महापंचायत में उठी मांग, सर्वे के अनुसार ही हो रेलवे ट्रैक का निर्माण

Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand raised in Mahapanchayat, construction of railway track should be done according to survey
चरखी दादरी से अलवर वाया कनीना रेलवे लाइन को लेकर कनीना में आयोजित महापंचायत में लोगों को संबोधित - फोटो : Narnol
कनीना। दादरी से अलवर वाया कनीना होते नई रेलवे लाइन का निर्माण करने आदि मांगों को लेकर रविवार को स्थानीय आरएस वाटिका में महापंचायत हुई। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि सर्वे के अनुसार ही रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाए। इसको लेकर नेता राजनीतिक रोटियां न सेकें।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे लाइन, आईएमटी, रोडवेज सब डिपो और नारनौल को जिला बनाने, जिला उपायुक्त और एसपी सप्ताह में एक दिन कनीना में कैंप लगाने आदि मांगों को लेकर संघर्ष के लिए 51 सदस्यों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत की अध्यक्षता पंडित भरत सिंह बाघोत और संचालन समाजसेवी दीपचंद यादव ने किया। इसके बाद महापंचायत में उपस्थित लोगों ने भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और हलका विधायक सीताराम यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अलवर वाया कनीना होते नई रेलवे लाइन बनने से दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और राजस्थान के अनेक क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचेगा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार द्वारा कराया गया सर्वे बिल्कुल सही है। उन्होंने रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में ध्यान लगाएं तो बेहतर होगा। वक्ताओं ने महेंद्रगढ़ के विधायक को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि महेंद्रगढ़ विधायक महेंद्रगढ़ से दादरी रोड और शहर की जर्जर हालत को सुधारें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत को पूर्व सरपंच राधेश्याम गोमला, अधिवक्ता सत्यनारायण यादव, सनोज भोजावास, महाबीर पहलवान, कृष्ण प्रकाश यादव, प्रधान बलवान सिंह यादव कनीना, पंचम यादव पूर्व पार्षद, निगरानी कमेटी के सदस्य विनय यादव, चेयरमैन सुमेर सिंह, चेयरमैन विजय यादव, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा, दलीप सिंह, राजकुमार यादव, नरेश, सरपंच बिजेंद्र सिंह इसराणा आदि ने संबोधित किया।

नारनौल को जिला बनाने की मांग
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा रेल लाइन के साथ साथ कनीना के आसपास किसी भी गांव में आईएमटी बनानी चाहिए। रोडवेज सब डिपो को भी बाघोत से लेकर भोजावास या अटेली तक कहीं भी बनाना चाहिए। एडीजे कोर्ट कनीना में बनाया जाए क्योंकि अधिक केस कनीना में है। नारनौल को जिला बनाया जाए क्योंकि सब अधिकारियों के कार्यालय नारनौल ही स्थित हैं। जिला उपायुक्त व एसपी को सप्ताह में एक बार महेंद्रगढ़ की बजाए कनीना में लोगों की समस्या सुननी चाहिए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed