फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand Raised for Providing Special Facilities to Blood Donors

Mahendragarh-Narnaul News: रक्तदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की उठाई मांग

Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand Raised for Providing Special Facilities to Blood Donors
फोटो 10 नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट के सदस
नारनौल। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं और जागरूक नागरिकों ने रक्तदाताओं के हित में आवाज बुलंद करते हुए सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रतिनिधियों ने मांग रखी कि आयुष्मान योजना की तर्ज पर रक्तदाताओं के लिए डोनर कार्ड बनाया जाए जिससे उन्हें इलाज के दौरान प्राथमिकता और विशेष लाभ मिल सके।
विज्ञापन


युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट, ढाणी बाठोठा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार लच्छीराम को ज्ञापन सौंपा जो राज्यपाल, सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के नाम संबोधित था। ज्ञापन में कहा गया कि रक्तदाता निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा रक्तदान के लिए अन्य शहरों या राज्यों में जाने वाले दाताओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देने, जरूरत पड़ने पर सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने और रक्तदाताओं के लिए कम से कम 20 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिंकू प्रधान ने कहा कि ऐसी योजनाएं लागू होने से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मौके पर रवि भारती, एडवोकेट प्रमोद कुमार, एडवोकेट कर्मवीर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कृष्ण शर्मा, प्रदीप यादव, भीम सिंह, मोहित खोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article