{"_id":"62ae108d8bf40e7213393281","slug":"demand-for-withdrawal-of-agneepath-scheme-from-central-government-narnol-news-rtk6499346113","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। अग्निपथ के विरोध की आग गांवों तक पहुंच गई है। गांवों में भी युवा योजना का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को उपमंडल के गांव पाथेड़ा के बस अड्डा पर आसपास के ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक धरना देकर केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की।
समाजसेवी ठाकुर अतरलाल व सूबेदार सुखदेव सिंह ने युवाओं को संबोधित किया। ग्रामीणों ने सेना भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी की। अग्निपथ योजना वापस लो, अग्निपथ योजना युवा विरोधी है, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। अतरलाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना भर्ती की पूरी प्रक्रिया अपनी मर्जी से बदलकर युवाओं से धोखा किया है। उन्होंने युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि सरकार ने तत्काल नई अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया तो भाजपा सरकार को गद्दी छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा हल्का बल इस्तेमाल करने तथा जिलों में धारा 144 लगाने का विरोध करते हुए सरकार से युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिलों से धारा 144 हटाने की मांग की। सूबेदार सुखदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित नई भर्ती योजना से युवाओं को लाभ नहीं होगा और देश का मजबूत रक्षा तंत्र आगे चलकर ध्वस्त हो जाएगा। 4 साल की सेवा के बाद न तो युवा पूर्व सैनिक माने जाएंगे। इस योजना से युवाओं तथा देश की रक्षा सेनाओं का भविष्य खराब हो जाएगा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए गांव में रोष मार्च भी निकाला।