{"_id":"6a32dc94bc3a059d9f084ee5","slug":"demand-for-watermelons-and-muskmelons-has-increased-ahead-of-nirjala-ekadashi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127453-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निर्जला एकादशी को लेकर तरबूज और खरबूजे का मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निर्जला एकादशी को लेकर तरबूज और खरबूजे का मांग बढ़ी
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- सब्जी मंडी में दुकान पर रखे तरबूज व खरबूजे--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। निर्जला एकादशी को लेकर शहर में तरबूज और खरबूजे की मांग में बढ़ोतरी हुई है। भीषण गर्मी के बीच लोग व्रत और पूजा-पाठ के लिए इन फलों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ ही महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में भी रौनक बढ़ी है। दुकानदार जय सिंह ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन करीब 30 क्विंटल तरबूज और खरबूजे की आवक हो रही है।
बाजार और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 10 क्विंटल फलों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी पर पूजा सामग्री और फल खरीदने की परंपरा के कारण इन फलों की मांग अचानक बढ़ जाती है। पिछले कुछ दिनों से मंडी में तरबूज और खरबूजे की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब से तरबूज और खरबूजे मंगवाए जा रहे हैं। बाजार में तरबूज 30 रुपये और खरबूजा 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहे हैं। फलों की गुणवत्ता और आकार के अनुसार इनके दाम में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है।
ग्राहक निशु, गौतम, सोनू और राहुल ने बताया कि गर्मी के मौसम में ये फल शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पानी की कमी को दूर करने में भी सहायक होते हैं। ऐसे में निर्जला एकादशी के अवसर पर इनकी मांग और अधिक बढ़ गई है। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि फल मुख्य रूप से पंजाब से महेंद्रगढ़ पहुंच रहे हैं। दुकानदार जय सिंह ने कहा कि इस बार तरबूज और खरबूजे के कारोबार में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।