फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for stoppage of three trains and start of sub depot

Mahendragarh-Narnaul News: तीन गाड़ियों के ठहराव और सब डिपो शुरू करवाने की मांग

Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of three trains and start of sub depot
महेंद्रगढ़ में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठन के लोग।
महेंद्रगढ़। सामाजिक संगठनों ने रेलवे स्टेशन पर तीन गाड़ियों के ठहराव व सब डिपो को शुरू करवाने की मांग को लेकर संगठनों ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में सौंपे ज्ञापन में महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा- बाडमेर, जोधपुर-दिल्ली, हावड़ा- बीकानेर गाड़ियां चलाई जाने की मांग की गई है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी, दिल्ली, गुरूग्राम, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर तक करीब 4 हजार यात्री यात्रा करते है। महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब है यहां पर अन्य राज्यों से विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते है। अगर इन गाड़ियों का ठहराव हो जाता है तो यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़ेगा। वहीं महेंद्रगढ़ सब डिपो 2 सालों से बनकर तैयार है। लोक निर्माण विभाग व रोडवेज विभाग की आपसी तालमेल नहीं होने के कारण सब डिपो का भवन खराब हो रहा है। अगर सब डिपो शुरू हो जाता है तो रात के समय लंबी दूरी की बसें आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर ने आश्वासन देते हुए बताया कि दो गाड़ियों के ठहराव को लेकर प्रयास किया जाएगा उसके बाद हावडा-बीकानेर चलाने का प्रयास किया जाएगा। सब डिपो को लेकर मुख्यमंत्री से विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर संदीप मालड़ा, सुमेर, प्रदीप, बिरेंद्र, अजीत, अशोक, रतिपाल, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed