फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for stoppage of express trains at Kanina railway station

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of express trains at Kanina railway station
फोटो संख्या:64- कनीन रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी--संवाद
कनीना। कान्हासिंह की नगरी कनीना और आसपास के 45 गांवों के लोगों ने क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए सांसद महेंद्रगढ़-भिवानी चौधरी धर्मबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री एवं अटेली से विधायक आरती सिंह राव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग उठाई है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी देवेंद्र हेमराज गोविंद मास्टर कृष्ण सिंह, कर्ण सिंह, शुभम कुमार, होशियार सिंह, बिजेंद्र सिंह, जोगिंद्र, कंवर सैन वशिष्ठ, कृष्ण कुमार, दिनेश कौशिक, विजय यादव, डॉ. सुनील यादव का कहना है कि कनीना सैनिकों का गढ़ है। महेंद्रगढ़, सतनाली, डहीना, नांगल मूंदी स्टेशनों पर सबसे अधिक सैनिक कनीना क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद सबसे पुराने स्टेशनों में शामिल कनीना रेलवे स्टेशन को एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से वंचित रखा गया है। कनीना क्षेत्र की अनदेखी करना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को मजबूरन अपना रुख बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed