फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for halts for the Runicha and Tanakpur-Dorai Express trains at Nizampur station.

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर स्टेशन पर रुणिचा व टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Sun, 06 Sep 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for halts for the Runicha and Tanakpur-Dorai Express trains at Nizampur station.
फोटो नंबर-03निजामपुर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य। स्र
नारनौल। दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच नारनौल ने निजामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव शुरू कराने की मांग की है। मंच ने रविवार को स्टेशन अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाकर यात्रियों व लोगों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मंच पदाधिकारियों ने बताया कि निजामपुर रेलवे स्टेशन नलवाटी क्षेत्र के करीब 10 से 12 गांवों के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां से रोज बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, जयपुर और अन्य शहरों में आते-जाते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन

मंच ने रुणिचा एक्सप्रेस और टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का निजामपुर स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रेनें नहीं रुकने के कारण ग्रामीणों को दूसरे स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य में देरी पर चिंता जताते हुए इसे जल्द पूरा कराने की मांग की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कटारिया, उपाध्यक्ष महेश बखालिया, सचिव मनीष कोली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed